Monday, August 9, 2010

ओनर किल्लिंग -ये कैसा सम्मान ?

कहते है की इन्सान की ज़िन्दगी रिश्तों से बनती है और यही रिश्ते उसकी अधूरी ज़िन्दगी को पूरा करते हैं .पर भारत में हर साल सामने आ रहे करीब 1000 ओनर किल्लिंग के मामलों ने मानो इस सच को धुंधला कर दिया है .तेजी से बढ़ रही इस सम्मान की चाह ने हर रिश्ते को जला दिया है .चाहे वो भाई -बहिन का रिश्ता हो ,या चाहे माँ -बाप का, समाज में इज्ज़त बनाए रखने के लिए इन्सान हर सीमा को पार कर रहा है .पर हकीक़त में सम्मान कहाँ है ?प्यार में या मारने में ?
........शायद वो भूल गया है की इन्सान का अस्तित्व इंसानियत से है ,हेवानियत से नहीं .आज हर इन्सान ये मान चूका है की अगर घर की लड़की ने अपनी पसंद से रिश्ता चुना , तो समाज में उनकी नज़र हमेशा के लिए झुक जाएगी ,पर हम जब ये पहले से ही मानते है की भगवान्  रिश्ता जन्नत से बनाकर भेजतें हैं तो उसके लिए ये तबाही क्यूँ ?क्यूँ आज प्यार को इतना  बुरा  मान लिया गया है की लोगों को इन्सान से जानवर बनने में एक पल भी नहीं लगता .ये बात एक इन्सान की या एक परिवार की नहीं ,ये बात है पुरे समाज की .क्यूँ समाज उस परिवार को चेन से जीने नहीं देता जिसमे किसी ने अपनी ज़िन्दगी का फैसला अपने ढंग से किया हो ?ये अपमान एक इन्सान को इतना मजबूर कर देता है की वो अपने ही रिश्तों का खून कर दे .जिन हाथों पर बहिन ने सालों तक रक्षा सूत्र बांधा ,वो हाथ ही उसके भक्षक बन जाते है .तकनीक के इस बदलते युग में हमने अपनी समझ को तो बहुत विकसित कर लिया है पर अपनी सोचने की शक्ति को मानो खो बेठे है .इस वैश्वीकरण में हमारी सोच का दायरा भी छोटा होता जा रहा है . संस्कार और प्यार की कमी की वजह से होती ग्लोबल वार्मिंग हमारे इंसानियत के हिमालय को निरंतर पिघला रही है .और अगर ये एसे ही बढती रही तो इश्वर की रची इस सुन्दर दुनिया में हमारे रूप में सिर्फ मशीन ही रह जाएंगी .

4 comments:

  1. nice ruchika m agree with u gud welldone

    ReplyDelete
  2. good one nice artical bt thoda or detail dena chahiye like ur 1st artical

    ReplyDelete
  3. Hey, I never thought u have got such high thinking! i just loved your blog, last three lines were tremendous!

    I dont think humanity anymore exists in our society, everyone seems to be running for something & no time for society issues like these. I think female foeticide is another big issue which needs to be taken care of & that is much bigger than this!

    no one has any right to kill, a gift given by god, before it has even born, such a cruelity!

    ReplyDelete
  4. Hey, I never thought u have got such high thinking, i just loved your blog, last three lines were tremendous!

    I dont think humanity exists in our society anymore, everyone seems to be running after something & no time for society issues like these, which should have no more in existence in our 21st century futuristic country.

    I think female foeticides, is another big issue of this ugly society which needs to be taken care of & its roots are quite beneath. One could see issues like honor killing in front pages of every national daily, but such issues of this vulnerable society are nowhere to be seen. Such things needs to be erased!

    No one has any right to kill, a gift given by god, even before it has born, human cruelity at its best!

    ReplyDelete